Spread the love

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी के छात्र विकास शुक्ला ने छोटी आयु में ही राष्ट्रीय यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने बताया कि विकास शुक्ला ने महज 18 वर्ष की आयु में 23वीं यूथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके नाल्टी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जिला हमीरपुर का गौरव बढ़ाया है। अतुल शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विकास शुक्ला ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
  राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद नाल्टी लौटे विकास शुक्ला का शानदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य और स्टाफ के सभी सदस्यों ने बधाई दी तथा उसके सुनहरे भविष्य की कामना की। विकास ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डीपीई संदीप कुमार, अभिभावकों और स्कूल के स्टाफ को दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *