Spread the love

शिमला। स्वास्थ्य विभाग मशोबरा के सौजन्य से आगामी 22 अप्रैल को ग्राम पंचायत पीरन के मुख्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी तथा दवाईयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। खंड चिकित्सका अधिकारी मशोबरा डाॅ. राकेश प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट भी मौके पर किए जाएंगे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं घरद्वार पर उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को अपने इलाज के लिए शिमला अथवा सोलन न जाना पड़े। उन्होने पीरन के साथ लगती सतलाई व बलोग पंचायत के लोगों के आग्रह किया है कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *