Spread the love

शिमला। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, कार्यालय सचिव कंवर प्यार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि भाजपा ने सभी 74 मंडलों में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हर मंडल में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और एक मुख्य वक्ता द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। 

नंदा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रेणुका, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला और पालमपुर और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने ऊना मंडल के कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी प्रकार से सभी प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों ने इस भव्य कार्यक्रम में भाग किया। करण नंदा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेकों योजनाओं द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। सर्वसमावेशी विकास को समर्पित भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एससी एसटी और अन्य पिछड़े वर्गों के लाभार्थियों के 34.41 करोड़ खातों के लिए 18.60 लाख करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एससी, एसटी लाभार्थियों को 3.1 करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। 

करण नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एससी, एसटी लाभार्थियों को 1.31 करोड़ पक्के घर दिए गए। स्व-रोज़गार योजना के तहत हाथ से मैला उठाने वाले लगभग 79 हजार लोगों को 27.8 हजार करोड़ की मदद दी गई और एससी, एसटी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में दोगुनी वृद्धि 2013-14 में 3.6 हजार करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 7.7 हजार करोड़ कर दी गई। नंदा ने कहा की भाजपा सरकार ने धरातल पर काम किया है और जनता यह जानती है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *