Spread the love

शिमला। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने एक रेत का महल बनाया था, जो धीरे धीरे ढह गया‌। उन्होंने कहा कि आप ने हिमाचल की जनता से बहुत वायदे किए, मंडी में रोड शो निकलने की कोशिश की और हिमाचल की भोली भाली जनता को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी प्रयास उनका सफल नहीं हुआ। 

खन्ना ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और जीत हासिल करता है। उसका आधार, उसका संगठन होता है,‌ लेकिन आज जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को भंग किया है, उससे यह साफ है कि हिमाचल में आप अपना पूरा आधार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि आप का बनाया रेत का महल तहस नहस हो गया है‌ और इस पार्टी का वजूद हिमाचल में बनने से पहले ही खत्म हो गया है। 

खन्ना ने कहा कि पंजाब में भी चुनावों के समय आप के नेताओ ने जनता से खूब वायदे किए थे, लेकिन आज उनका विधायक जब गांव में जाता है तो जनता पूछती है पेंशन कब मिलेगी। फिर पंजाब के मुख्यमंत्री को सामने आकर बोलना पड़ता है कि जल्दी मत करो, पेंशन जल्द मिलेगी। इससे साफ है की आप के पास न तो काम करने की नियत है ना नीति। खन्ना ने हिमाचल की जनता से आह्वान किया कि आप के नेताओ से बचकर रहे। जिस प्रकार से आप ने पंजाब को ठगा है, हिमाचल ना ठगा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल के लिए एक ऐसा विकल्प है जो ईमानदार है और हिमाचल के विकास के लिए तत्पर है।‌ उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा ने हिमाचल में जिस प्रकार से काम किया है, यहां मिशन रिपीट पक्का है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *