Spread the love

शिमला। आम आदमी पार्टी की दिन प्रति दिन प्रदेश में हो रही प्रसिद्धि से भाजपा और कांग्रेस को हार का भय सताने लगा है। इस बात का द्योतक उनके नेताओं द्वारा हर पल आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को नकारना व आम आदमी पार्टी की चर्चा स्वयं करना है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि दोनों दल दलगत राजनीति करते आए हैं और प्रदेश की जनता इनसे दुखी है। इसलिए आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रही है और दोनों दलों के नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे। 

गौरव शर्मा ने कहा कि दोनों दल हर रोज चर्चा करते हैं कि आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं, अगर वजूद नहीं है तो क्यों इन्हें हर जगह ये सफाई देनी पड़ रही है और क्यों पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को नकारना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ हार का डर है जो इन नेताओं को सताने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कारनामों से भली भांति अवगत हो गई है और महंगाई की मार ने वैसे ही उनकी कमर तोड़ रखी है। इसके चलते अब आम जन मानस परेशान है व आम आदमी पार्टी की तरफ आस लगाकर बैठा है कि एक मौका आम आदमी पार्टी को जरूर देना चाहिए। इसके चलते हर दिन प्रदेश के लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इन नेताओं का दिन का चैन और रातों की नींद छीन ली है, जिसके चलते वे हरोज आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को नकारने मे लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी प्रदेश मे सरकार बनाएगी और प्रदेश की जनता जो राहत प्रदान करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *