Spread the love

बंजार। जनमंच के माध्यम से सरकार लोगों की समस्याओं के निवारण पर घर द्वार तक पहुंच रही है। जून 2018 से लेकर अब तक 232 जनमंचों के माध्यम से 53665 समस्याएं सरकार तक पहुंची है और करीब 93 फीसदी शिकायतों और समस्याओं का समाधान सरकार के दिशा निर्देशों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के पश्चात संभव हो पाया है। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने ये बात कही। वे रविवार को बंजार के राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस जनमंच में 71 शिकायतें मिली और अधिकतर सा मौके पर निपटारा किया गया। 

 डॉ. मारकंडा ने कहा कि जनमंच के आज प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रम में शिकायतों और उनके मौके पर समाधान का सिलसिला और आगे बढ़ा है। जिला कुल्लू में उनका चौथा जनमंच है। उन्होंने कहा कि जनमंच जन समस्या के निवारण का न सिर्फ मंच है बल्कि इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जाता है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए उचित दिशा निर्देश भी जारी किए।

 डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में सरकार ने सभी तबके का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के स्तर पर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में पर्यटन का हर संभव विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को आने वाले समय में मेगा जॉब फेयर का आयोजन जल्द जिला कुल्लू में आयोजित होगा। आगामी समय में जनमंच के दौरान लोक मित्र केंद्रों के स्टाल स्थापित करने के लिए भी उन्होंने प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए। सैंज आईटीआई के भवन के लिए उन्होंने 7 करोड़ 84 लाख की डीपीआर तैयार कर इसी वर्ष कार्य शुरु करने का लोगों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बीते जनमंचों में जिला में कुल 1745 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसमें से 1718 शिकायतों का समाधान हो चुका है। लंबित मात्र 27 शिकायतों पर भी उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बाईपास के निर्माण के लिए भी तेजी लाने के निर्देश जारी किए। मंत्री ने जनमंच से पहले विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

 विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि जनमंच लोगों का मंच है। सरकार की दूरदर्शिता के जनमंच चलते लोगों की आवाज उठाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। कैबिनेट मंत्री इस कार्यक्रम में सीधे तौर पर लोगों से रूबरू होते हैं और लोग सीधे कैबिनेट मंत्री से समस्या का समाधान पा सकते हैं।

विभिन्न लाभार्थियों को जारी की देय राशि

जनमंच के मौके पर मंत्री रामलाल मारकंडा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शांति देवी और रोशनी देवी को 51-51 हजार रुपए की राशि सहित मुख्यमंत्री का बधाई संदेश पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत भूमिका, संध्या, मुद्राल, आराध्या राठौर और दिव्यांशी भारती को भी हेल्थ किट देकर सम्मानित किया। जबकि बेटी है अमनोल के तहत 21 बेटियों  दिव्या राणा, नेहा ठाकुर, तनीषा, वंशिका राणा, स्वर्णा, आंचल ठाकुर, गायिना ठाकुर, बनीता देवी, प्रांचल ठाकुर, यानिका ठाकुर, अक्षिता, दिव्यांशी नेगी, रेजिल राणा, तन्वी, लावण्या, रियांशी कुल्ली, रोहिणी ठाकुर, अदिती राणा, तान्या तथा सायरा को कुल मिलाकर 2.43 लाख की एफडीआर प्रदान की गई। 

दिसम्बर 2022 तक हर गांव जुड़ेगा मोबाइल सेवा से 

डॉ. मारकंडा‌ ने कहा कि प्रदेश का हर गांव दिसम्बर 2022 तक पूरी तरह से मोबाइल सेवा से जुड़ जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। मात्र 544 गांव ऐसे शेष हैं जहां मोबाइल सेवा बहाल करना बाकी है, हालांकि इन गांवों में भी आंशिक मोबाइल सेवा मौजूद है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed