Spread the love

आनी। मुख्यमंत्री ने आज आनी विधानसभा को कई सौगातें दी। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में 69.68 करोड़ रुपए की 13 विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इनमें 6.77 करोड़ रुपए की आनी खण्ड के कुंगश तथा कराणा में बागवानी क्षेत्र के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, आनी खण्ड में 1.23 करोड़ रुपए की जल जीवन मिशन के तहत दोहाड़ खड्ड से ग्राम पंचायत फनौटी और करशाई गाड़ के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.01 करोड़ रुपए की बहाव सिंचाई योजना सीन रोपा कूहल के कमांद क्षेत्र विकास, जल जीवन मिशन के तहत 5.55 करोड़ रुपए की करशाई गाड़ और विशलाधार गांवों के लिए जलापूर्ति योजना करसई गाड़, बिशलाधार के संवर्द्धन कार्य, जल जीवन मिशन के तहत निरमण्ड खण्ड में ग्राम पंचायत चायल, सराहन, नोर तथा रोहाणू गांवों के लिए 5.61 करोड़ लागत से विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत तुनन, पोशणा, थाचवा, जगातखाना, चाटी तथा ब्रौ के लिए समेज खड्ड से 9.58 करोड़ रुपए की पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन, 1.59 करोड़ की जलापूर्ति योजना अवेरी के लिए अतिरिक्त स्रोत के दोहन, जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत सरगा में 5.33 करोड़ रूपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना शिल्ला बौना के संवर्द्धन कार्य, आनी खण्ड में जल जीवन मिशन के तहत 14.72 करोड़ रूपए की खुन बांदल, डुगा शिगाण, जाबण नमहोग, बखनाउ, मण्झादेश, चवाई, करशाई गाड, रोपा, शवाड़ तथा बिशलाधार पेयजल योजना, आनी में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सब्जी मण्डी, जलोड़ी जोत में 5.71 करोड़ के नेचर इन्टरप्रिटेशन एवं सर्विस सेन्टर, बागीपुल में नोर से बजीर बावड़ी सड़क पर 4.49 करोड़ रूपए की लागत से कुरपण खड्ड पर बनने वाले 35 मीटर लम्बे डबल लेन पुल, बडिंगचा में 1.29 करोड़ रुपए की लागत से जाओं-ओडीधार सड़क पर कुरपण खड्ड पर निर्मित होने वाले 30.48 मीटर लम्बे पुल के शिलान्यास शामिल हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *