मनाली। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि भारत में कांग्रेस का राजनीतिक रूप से सफाया हो जाएगा। यह बात उन्होंने आज अपने निवास स्थान मनाली में क्षेत्र के दुर्गानगर और रानीनगर से 13 परिवारों द्वारा भाजपा पार्टी का दामन थामने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व बचा है और न ही नेता।
पार्टी में शामिल हुए लोगों में बृज लाल, तारा चंद, साहिल, कुशल, लालू राम, वरूण, गौरव, गिरधर, दीपा देवी, मधुसूदन और रानीनगर से सूरत राम, मोनू, राम लाल, तारा चंद शामिल हैं। शिक्षा मंत्री ने सभी को विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आपको भाजपा पार्टी में उचित मान सम्मान दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी और मिशन रिपीट 2022 के लक्ष्य को पूरा करेगी क्योंकि हिमाचल प्रदेश सहित भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ उसकी जनहित की नीतियों की वजह से है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके नेतृत्व में मनाली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है।
