Spread the love

शिमला। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग में प्रोफेसर डॉ. नागेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान पर डॉ. राकेश शर्मा तथा केएस ठाकुर द्वारा लिखी गई पुस्तकों का विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान पर आधारित ये पुस्तकें अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों माध्यम में उपलब्ध हैं। अंग्रेजी माध्यम में पुस्तक के लेखन का कार्य डॉ. राकेश शर्मा तथा हिंदी माध्यम में पुस्तक के लेखन का कार्य केएस ठाकुर द्वारा किया गया। दोनों लेखक मंडी जिले के सुंदरनगर के रहने वाले हैं। 

हिमाचल प्रदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ये किताबें गागर में सागर के समतुल्य हैं। ये‌ पुस्तकें हिमाचल प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य को समझने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन पुस्तकों में संक्षिप्त व सारगर्भित तथ्यों पर आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए पुराने प्रश्नों को भी सम्मिलित किया गया है।यह किताब कम समय में हिमाचल प्रदेश को अच्छे से समझने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता के लिए अति महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री को संग्रहित करती है। पिछले करीब 2 वर्षों से लेखकों ने विभिन्न तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं को बड़े नजदीक से समझा तथा परखा है। उसके उपरांत इन पुस्तकों के लेखन का कार्य प्रारंभ किया गया। अंततः कड़ी मेहनत के उपरांत इन पुस्तकों का प्रकाशन संभव हो पाया है। ये पुस्तकें हिमाचल प्रदेश के सभी पुस्तक विक्रेताओं के पास उपलब्ध है। इसके अलावा www.elitestudy.co.in वेबसाइट के माध्यम से आर्डर करके इन पुस्तकों को घर बैठे इंडियन पोस्टल सर्विस के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। 

प्रोफेसर नागेश ठाकुर ने दोनों लेखकों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदर नगर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *