शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि चंबा जिले के किलाड़ पांगी के सौर गांव निवासी तिलक राज को भाजपा प्रदेश सचिव के रूप में तुरंत प्रभाव से नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा की इस नियुक्ति से संगठन को बल मिलेगा। तिलक राज को भाजपा के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के कार्यक्रम एवं बूथ प्रबंधन का समन्वयक भी बनाया गया है।
उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि भाजपा प्रदेश सचिव पायल वैद्य को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। यह नियुक्तियां संगठन से विचार विमर्श करने के बाद की गई है।
