Spread the love

शिमला। भाजपा किसान मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक खलीणी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली ने की। बैठक में राकेश बबली ने कहा कि किसान मोर्चा अप्रैल माह में किसान सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्मेलन में सभी बूथों में नियुक्त किए गए किसान प्रहरी तथा उत्कृष्ट किसान व बागवान भाग लेंगे। इसके तहत सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 

वहीं, किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान मोर्चा प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। इससे विकास कार्यों में और गति आएगी। यह प्रभारी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावा माइक्रो डोनेशन के कार्य को प्रत्येक बूथ पर युद्धस्तर पर करने का कार्य भी करेंगे। साथ ही जहां पर किसान प्रहरियों की नियुक्ति नहीं हुई है, उसको भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू सहित महेंद्र शर्मा, प्रेम चौहान, इंद्र ठाकुर, आभा ठाकुर, अमर ठाकुर, अरविंद शर्मा, सुभाष वर्मा, हिमांशु जसरोटिया, नितेश शर्मा, संजीव कालिया, प्रवीण ठाकुर, यशपाल मतैयक मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *