Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंगलवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट को महज आंकड़ों का मायाजाल बताते हुए इसे पूरी तरह जन विरोधी  करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने इस बजट को पूरी तरह दिशाहीन बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से न तो देश की अर्थव्यवस्था में ही कोई सुधार होगा और न ही देश की विकास दर हासिल होगी। उन्होंने कहा कि बजट गरीब की जेब ख़ाली, नौकरीपेशा की जेब ख़ाली, मध्यम वर्ग की जेब ख़ाली, किसान की जेब ख़ाली, युवाओं की आशा टूटी है। उन्होंने कहा कि बजट में खपत बढ़ाने के लिए छोटे उद्योग के विकास को कुछ नहीं है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *