Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हिमाचल प्रदेश को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। वीरवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट के दौरान यह आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने तथा अर्थोपाय की स्थिति बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *