Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी भेंट की। जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से स्मार्ट मीटर, पम्प भण्डारण, ऊर्जा नीति, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य द्वारा जारी स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति के प्रमुख अंशों के बारे में भी चर्चा की और लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल विद्युत उत्पादन वाले राज्यों के साथ विस्तृत संवाद का आग्रह किया।
केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के सुझावों की सराहना करते हुए प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *