Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में वीरवार को 196 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टैस्ट में 189 और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 7 लोगों की पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 729 सैंपल लिए गए, जिनमें से 189 पॉजीटिव निकले। उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट हेतु बुधवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भी वीरवार को प्राप्त हुई। इनमें 7 सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *