सुंदरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला सुंदरनगर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदर नगर से शुरू होकर चितरोखड़ी, ललित चौक से होते हुए बॉयज स्कूल सुंदरनगर तक निकाली गई। एबीवीपी की जिला संयोजिका अर्चना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए सुबह 11 बजे से एमएलएसएम महाविद्यालय इकाई, सुंदर नगर नगर इकाई, संस्कृत महाविद्यालय इकाई, राजकीय महाविद्यालय डैहर व राजकीय महाविद्यालय बासा के कार्यकर्ता एकत्रित होना शुरू हुए। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान सुंदरनगर के स्थानीय लोगों ने जगह- जगह पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व तिरंगे के ऊपर पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं अभिनंदन किया व उत्साह बढ़ाया।
इस तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. शशिकांत शर्मा, स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रांत प्रमुख डॉ. राकेश शर्मा, सुंदरनगर नगर अध्यक्ष डॉ. नेहा सेन, जिला संयोजिका अर्चना, विद्यार्थी विस्तारक रोहित धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाह्नवी, सुंदरनगर इकाई के अध्यक्ष मंजुल शर्मा, इकाई मंत्री रमनदीप राणा, डैहर इकाई की अध्यक्षा स्वाति, बासा इकाई के अध्यक्ष विनय कुमार समेत संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के सभी लगभग 70 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
