शिमला। शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है। इसके तहत पुलिस ने कामयाबी भी हासिल की है। शिमला पुलिस ने जिले के भुट्टी (कुिमारसेन) में नाके के दौरान 81 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक नाके के दौरान दीवान सिंह, निवासी झयारा, निशानी, तहसील निरमंड और जगत सिंह, निवासी जुडी, निशानी, तहसील निरमंड के कब्जे से 81 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस ने इन दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस की छानबीन जारी है।
उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने रोहड़ू में सब्जी मंडी मेंहदली के समीप एक युवक से 1.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवक की पहचान अरूण के रूप में हुई है और वहां मेहंदली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
