Spread the love

शिमला। भाजपा हिमाचल प्रदेश की बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप में उपस्थित रहे। 
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि कल राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रातः 11 बजे नमो ऐप पर ऑडियो माध्यम से संवाद करेंगे।इस दिन प्रधानमंत्री सभी बूथों पर पन्ना समितियों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से सभी प्रदेश, ज़िला, मंडल, मोर्चा पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के साथ इस संवाद में जुड़ेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी बैठक में अपने विचार रखे। बैठक में जिला प्रभारी, ज़िला अध्यक्ष, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जम्वाल उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *