Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सदस्यता अभियान के सभी जिला समन्वयकों से प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी इच्छुक लोगों को मांग पर सदस्यता फॉर्म उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही कहा कि यह कार्य तय सीमा के अंदर पूरा किया जाना चाहिए। वे वीरवार को वर्चुअल माध्यम से सदस्यता अभियान के कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। 
राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई भी फर्जी सदस्यता न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानुसार पार्टी के सदस्यों को आधार कार्ड से भी जोड़ने का प्रस्ताव है। इसलिए इसमें कोई भी फर्जीवाड़ा नहीं होना चाहिए।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी चेतराम ठाकुर ने बताया कि वह इस अभियान पर दैनिक रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण व मौसम अनुकूल न होने की वजह से इस कार्य की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह कार्य तय सीमा में पूरा होगा।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव जो सदस्यता अभियान के समन्वयक बनाये गए हैं, ने भाग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों व ब्लॉकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही भरे गए सदस्यता फॉर्मों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जमा करवा दिया जाएगा।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *