धर्मशाला। कांगड़ा जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। जिले में कोरोना संक्रमण के 594 नए मामले पाजिटिव आए हैं। अब जिला में कोरोना संक्रमण के कुल 2262 एक्टिव केस हो गए हैं। मंगलवार को 394 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए। जिला में अब तक इस बिमारी से 1186 लोगों की मौत हो चुकी है।
