Spread the love

मंडी। प्रदेश के मंडी जिले में औट थाना के तहत शाला गांव के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई।  इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल नगवाईं में चल रहा है। इस हादसे में गीता नंद (32), निवासी शाला और उसकी पत्नी डिंपल कुमारी (30) की मौत हो गई। गीता नंद की बेटियां अक्षरा, दीक्षा और बेटा भुवनेश्वर इस हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, एसएचओ औट ललित महंत ने इस हादसे की पुष्टि की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *