Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को नववर्ष-2022 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में वर्ष 2022 में प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के कड़े परिश्रम और समर्पण से प्रदेश विकास के प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा और वर्ष 2022 में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *