Spread the love

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू-चिड़गांव-डोडर-क्वार छात्र कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संघ के पूर्व चेयरमैन हंसराज जुंटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें‌ नितिन देष्टा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, लक्की शिट्टा को एसोसिएशन का चेयरमैन चुना गया। संघ के उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत सूर्यान, नवल रिखाण या चयन हुआ। जबकि सचिव पद पर रितिक डण्ठान, शिवानी भापटू का चयन हुआ। संघ की‌ कार्यकारिणी में  यनिश सेवग, साहिल ग़ोज़ी, आवेश, अजीत नेगी, अखिल, साधना, सपना काम चयन हुआ।

 रोहड़ू- चिढ़गांव- डोडरा-कवार छात्र कल्याण संघ के चेयरमेन लक्की शिट्टा का कहना है क़ि रोहड़ू, चिड़गांव डोडर-क्वार छात्र कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र के छात्रों का सर्वांगीण विकास और रोहड़ू चिड़गांव डोडरा व क्वार की संस्कृति को बचाए रखना तथा क्षेत्र के छात्रों से जुड़े प्रत्येक मुद्दों को उठाना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *