Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से वीरवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ओपी शर्मा ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने बोर्ड को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। 

ओपी शर्मा ने राज्यपाल को नशा निवारण बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नशा निवारण से संबंधित विभिन्न हितधारक एजेंसियों और आम लोगों के साथ बैठकें कर विस्तृत विचार विमर्श किया गया है। इस अवधि के दौरान बोर्ड ने नशा निवारण के बारे में लोगों को संवेदनशील व जागरूक बनाने के लिए नवोमेशी प्रयास किए हैं। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश की समग्र नशा निवारण नीति के प्रारूप के बारे में भी अवगत करवाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *