Spread the love

शिमला। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल सरकार को 4 साल पूर्ण होने पर जयराम सरकार को आशीर्वाद देने आ रहे हैं। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।‌ उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम की दृष्टि से शहर के 18 वार्ड नगर निगम में आते हैं और सभी में भजापा का परचम लहराना निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 91 बूथों पर बूथ त्रिदेव एवं पन्ना प्रमुखों से संपर्क करेगी और उनके घर पर एक नाम पट्टिका एवं पार्टी का बड़ा झंडा लगाएगी। वे शिमला भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
रवि मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट दिव्य काशी भव्य काशी का सीधा प्रसारण देश में 51 हजार स्थानों पर होने जा रहा है। शिमला ज़िला में यह कार्यक्रम 4 स्थानों पर होगा, शिमला ग्रामीण में शोघी शिवालय, कसुम्पटी में देव नगर शिव मंदिर, समरहिल में शिव बाड़ी और शिमला शहर में गंज मंदिर में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम को सीधा प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे जुड़ेंगे। 

बैठक में भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता आधरित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की नींव है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है, जिससे भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन होगा। इस योजना का लाभ आने वाले शिमला नगर निगम चुनावों एवं 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में मिलेगा। नंदा ने कहा कि भाजपा ने कोरोना के संकटकाल में जन सेवा की दृष्टि से अद्भुत कार्य किए है जो कि जनता जानती है और कांग्रेस पार्टी ने केवल कोरोना के समय राजनीति की है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी प्रदेश की अनेकों योजनाओं के तहत महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिसका लाभ आने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा को होगा। भाजपा‌ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिल कश्यप, मंडल महामंत्री सुशील चौहान, गगन शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे। 


भाजपा जनता के बीच महासंपर्क अभियान 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलाएगी – शारदा 

बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के आगामी कार्यक्रमों से अवगत करते हुए कहा कि भाजपा जनता के बीच महासंपर्क अभियान 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलाएगी और केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को घर घर तक पहुंचेगी। भजापा सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम चलाएगी और घर-घर जाकर लाभार्थियों एवं बूथ त्रिदेव से संपर्क सांझा करेगी। उन्होंने कहा किजल्द ही भाजपा शिमला मंडल में 91 बूथों पर बूथ समितियों का गठन भी करेगी। इसके अलावा भाजपा मंडल में पंच परमेश्वर सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन होगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *