Spread the love

ऊना। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को पहले नवरात्र के अवसर पर यहां माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने आंदोलन करने वाले किसानों की जीत के साथ-साथ साम्प्रदायिक सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के छोटे ग्रुप के साथ अकाली दल अध्यक्ष ने कंजक पूजा की।
सरदार सुखबीर बादल ने मंदिर परिसर में दुकान लगाने वालों के साथ मीटिंग करने के अलावा श्रद्धालुओं से खुलकर बातचीत की, जो मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर मां चिंतपूर्णी का ‘‘आशीर्वाद’’ प्राप्त करना सम्मान की बात है।
अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेताओं में अनिल जोशी, एनके शर्मा, हरीश राय ढ़ांडा, पवन टीनू, जगबीर बराड़, कमल चेतली, सर्बजोत सिंह साबी, चंदन ग्रेवाल, मोहित गुप्ता और आर डी शर्मा भी शामिल थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *