Spread the love


शिमला। 
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैन चंदेल ने कहा कि राज्य में भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को महिला कांग्रेस जागरुक करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी चार उपचुनावों में प्रमुख मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावों के इस सेमीफाइनल में उतर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सेमीफाइनल भी जीतेगी और अगले साल 2022 में होने वाले चुनावों का फाइनल भी जीतेगी। वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी “सच्चाई आपके द्वार” राष्ट्रीय स्मारिका को जारी करते हुए बोल रही थी। 

जैनब चंदेल ने महिला पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह इस स्मारिका का संदेश घर-घर तक पंहुचाए। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है, उससे गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। आज खाना पकाने की गैस से लेकर तेल व दाल के मूल्य आसमान छू रहे हैं और भाजपा सरकार सोई हुई है। उन्होंने देश व प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह राम भरोसे है। देश में 28.53 प्रतिशत बलात्कार के मामले बढ़े हैं, अपहरण के 90.21 प्रतिशत बढ़े है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए तीन काले कृषि कानून किसानों पर थोपे गए हैं।

जैनब चंदेल ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है। इस दौरान शांता राजटा, कविता कवंर, शशि ठाकुर, मीना कश्यप, पुष्पा शोभटा, वृंदा सिंह, प्रभा वर्मा, रेणु वजबाड़िया, कौशल्या ठाकुर, नमिता मेहरा, आरती निर्मोही, विमला ठाकुर, राजेन्द्र कौर, कमलेश, कृष्णा कुमारी, बबली, दीक्षा सिंघा, हीरा श्याम, संतोष, उमा गर्ग, निर्मला सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *