शिमला। प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश से हुए नुकसान पर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई है। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि एक दिन में ही बारिश कारण शिमला के ऊपरी क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
छाजटा ने आरोप लगाया कहा कि एक दिन की बारिश ने ही सरकार और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि ऊपरी क्षेत्र के अधिकतम सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं तथा सेब की गाड़ियां फंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सेब सीजन जोरों पर है। बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों की अधिकतर संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बागवान पहले से ही सेब के दामों की भारी गिरावट की मार झेल रहे हैं, ऊपर से सड़क बंद होने से फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। छाजटा ने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों की सड़कों को युद्ध स्तर पर खोलें, जिससे बागवानों को राहत मिल सके।
