Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की।सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय मंत्री को हिमाचल में शहरी विकास विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर 29 सितम्बर को शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया।
सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय मंत्री के साथ विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।
केन्द्रीय मंत्री ने राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधान सचिव शहरी विकास रजनीश भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *