Spread the love

शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है। उन्होंने नई दिल्ली में AICC महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाक़ात की। इस दौरान राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई है। दोनों नेताओं ने धरातल की वास्तविक परिस्थितियों से केसी वेणुगोपाल को अवगत करवाया। उधर, विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से शिष्टाचार भेंट की और हिमाचल की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही धरातल की जानकारी पार्टी आलाकमान को इनके माध्यम से दी। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में अपनी मुलाकात की जानकारी साझा की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *