निरमंड। दुर्गा माता बाड़ी के सम्मान में अरसू पंचायत में दो दिवसीय अरसू मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मेले के समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी बतौर मुख्यतिथि शरीक हुए। उनके साथ बीडीसी निरमंड के वाइस चेयरमैन बिंद राम वर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष चूड़ा राम ठाकुर, उप प्रधान ग्राम पंचायत अरसू उमेश वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कोटी मोहन सिंह, बीडीसी सदस्य अरसू, बड़ी धार सोनिका भी समारोह में शामिल हुए। शैयरी मेला कमेटी और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख़्यतिथि का भव्य स्वागत किया। मुख़्यातिथि ने पहले माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेला कमेटी के प्रबंधक शेर सिंह ठाकुर ने टोपी पहनाकर मुख़्यातिथि को सम्मानित किया।
इस अवसर पर देवेंद्र नेगी ने जिला परिषद बाड़ी वार्ड में न होकर भी अरसू पंचायत के लिए 8 लाख रुपए की घोषणा की। इसमें 3 लाख रुपए अरसू में सुलभ शौचालय के लिए और 5 लाख रुपए अरसू बस अड्डा बनाने के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने जल्द से जल्द इन घोषणाओं को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। देवेंद्र नेगी ने कहा कि बेशक यह पंचायत उनके जिला परिषद बाड़ी वार्ड की पंचायत नहीं है, परंतु उनके जिला परिषद बाड़ी वार्ड की बाड़ी पंचायत के अधिकतर लोगों के लिए अरसू केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और प्राथमिकता में कार्य किए जाएंगे।

