Spread the love


सुंदरनगर। 

सुंदरनगर के चांबी पंचायत के भद्रकाली भराड़ी वुशु क्लब के बैनर तले मंदिर परिसर में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में वूशु संघ के राज्य महासचिव पीएन आजाद ने ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को उभारने के लिए बच्चों के लिए निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाई है। इसमें एनआईएस पटियाला से प्रशिक्षित कोच चेतराम और दुर्गादास बच्चों को वूशु खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं, जिसमें स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे बड़े उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। पीएन आजाद का कहना है कि वूशु खेल में जुड़ने से बच्चों को उनके शारीरिक फिटनेस के साथ नौकरी के लिए संभावनाएं भी बनेगी। जिसमें सां सू और ताऊलू दो भागों में  वूशु की प्रतियोगिताएं होती हैं। पहले भाग के रूप में सांसू की प्रतियोगिता में रिंग में किक, बॉक्सिंग, थ्रो का प्रयोग करके लड़कर मेडल हासिल किया जाता है। जबकि तावलू में लाठी, तलवार, भाले समेत 10 प्रकार के खाली हाथ करतब शामिल रहते हैं। उनके साथ कक्षा में मौजूद सामाजिक जागरण मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल ने स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के  बच्चों और युवाओं से वूशु से जुड़ने का आह्वान किया। इस संबंध में उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से आगे आने की बात कही। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *