Spread the love

सुंदरनगर। प्रदेश स्तरीय समाजसेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन के बैनर तले नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत जय देवी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण पर आयोजित इस सम्मेलन में ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक एवं देश की सबसे युवा प्रधान रही जबना चौहान ने स्थानीय महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर जबना चौहान ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं की भागीदारी बहुत ही जरूरी है। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से समाज के उत्थान के लिए घर से बाहर निकल कर सामाजिक सरोकार के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। जबना चौहान ने नशे के खिलाफ मुहिम शुरू करने की स्थानीय महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फसती जा रही है जो देश के सामने एक बड़ी समस्या है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने क्षेत्र में मुहिम शुरू करें तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति प्रेरित करें। 

इस अवसर पर जय देवी पंचायत की प्रधान पवनी देवी ने समाज सेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान का महिला सशक्तिकरण तथा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम की सराहना करते हुए कहा की महिलाओं के उत्थान के लिए तथा नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए समाज के हर वर्ग को इसी तरह आगे आना होगा। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed