शिमला। शिमला जिले के कोटखाई के कलबोग में निजी बस पलटी है। यह हादसा कलबोग से कुछ ही दूरी पर हुआ है। इस हादसे में दो लोगों को हलकी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू सारिका बस सुबह पलट गई। बस कलबोग से शिमला आ रही थी। इस बीच अचानक कलबोग से 200 मीटर की दूरी पर यह सड़क से बाहर हो गई। हादसे के वक्त बस में बस में 6 यात्री सवार थे। इस हादसे में परिचालक सहित 2 व्यक्ति को हल्की चोटें आई है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
