Spread the love

सुंदरनगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड में चल रही जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता (लड़का व लड़की) 2021 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पीएन आजाद महासचिव हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 20 किलो भार वर्ग में शिवांश चौहान अथर्व ऋषभ ने क्रमश गोल्ड सिल्वर और ब्राउन मेडल जीता। जबकि 24 किलो भार वर्ग में सानिध्य आदित्य चौधरी और आयुष 28 किलो भार वर्ग में मुकेश विपुल आदित्य 32 किलो भार वर्ग में अंशुल चौधरी महेंद्र पाल और सिद्धार्थ 36 किलो भार वर्ग में उत्तंक्षित प्रद्युमन और आरुष 39 किलो भार वर्ग में उदय उत्कर्ष ध्रुव 45 किलो भार वर्ग में वेदांश आदर्श चौधरी शिवांग 48 किलो भार वर्ग में अशीष सुर्यांश और शौर्य 52 किलो भार वर्ग में कार्तिक अंशुल और शिवम ने क्रम से गोल्ड सिल्वर और ब्राउन मेडल जीता है। 

वहीं, दूसरी ओर गर्ल्स ग्रुप सी में रोहिका सिमोना और अवनी कपूर ग्रुप सी बॉयज में अनिकेत सौर्य वरुण चंदेल ग्रुप बी बॉयस कैटेगरी में सीवेन कपूर सक्षम चौधरी और बॉयज वर्ग में ही काव्या मोक्ष चौहान और मयन ने क्रमश  गोल्ड सिल्वर और ब्राउन मेडल जीता है। मुख्य अतिथि का जिला संघ व एकता शक्ति वुशू क्लब, समस्त खिलाड़ी, समस्त पदाधिकारियों व गांववासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पूर्ण चंद ठाकुर राज्य कोषाध्यक्ष, हेम राज राज्य वुशू कार्यालय सचिव, खेम सिंह जिला वुशू सचिव , रमेश कुमार संयुक्त सचिव, प्रो. सीआर चौहान अध्यक्ष, जिला खो-खो संघ मंडी, लुदर चंद सचिव, कुल्लू जिला वुशू कुल्लू संघ नरेश राठौर कोच, तिलक राज प्रधान एकता शक्ति वुशू क्लब, हरि सिंह संगठन सचिव एकता शक्ति वुशू क्लब, रजनीश मंडी, विकास शर्मा बिलासपुर, राहुल मंडी , सौरभ मंडी राष्ट्रीय जज, समस्त पदाधिकारी व स्थानीय गांववासी मौजूद रहे। 
हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के कार्यालय सचिव हेम राज ने बताया कि मुख्य अतिथि ने विभिन्न भार वर्गों व अलग-अलग इवेंट्स के विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed