सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते कार्यकर्ताओं ने और पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस को समर्थन देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में खिलड़ा पंचायत के वार्ड मेंबर दुर्गादास और बालक राम निवासी धारडा ने सुंदरनगर के पूर्व विधायक सीपीएस रहे सोहनलाल ठाकुर की अध्यक्षता में विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपने समर्पण को लेकर कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ रही बेलगाम महंगाई ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई के दौर और बढ़ रही बेरोजगारी ने आमजन का जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब मतदान के रूप में देगी।
