सुन्दरनगर। रोटरी क्लब सुंदरनगर ने निहरी कालेज में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें नेत्र विशेज्ञ डॉ. रुड़की, डॉ. आलोक (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. उर्वशी (त्वचा रोग), डॉ. आरके गुप्ता (मेडिसिन), डॉ. पीआर चौहान (हड्डी रोग), डॉ. अभिक्षा, डॉ. ओपी महेंद्रु सर्जन, डॉ. त्रिलोक शर्मा, डॉ. उर्वशी (चर्म रोग) सहित हिमाचल डेंटल कॉलेज सुन्दरनगर से डॉ. अनिल ठाकुर, डॉ. कुमारी प्रियंका, डॉ. लिसमा कौंडल, डॉ. साजिद खान, प्रशिक्षु डॉ. अम्बिका, प्रशिक्षु डॉ. नितिका, प्रशिक्षु डॉ. शुभांगी, सेवक कमल लोचन व नरेंद्र की टीम ने योगदान दिया। कैम्प में 325 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस दौरान 139 लोगों के ब्लड टेस्ट, शूगर टेस्ट किए गए।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि कैम्प के सफल आयोजन में एसडीएम सुन्दरनगर धर्मेश, निहरी के नायब तहसीलदार टेक चंद, कॉलेज प्रधानाचार्य वरुण सैनी, निहरी पंचायत पूर्व प्रधान दौलत राम, बन्दली पंचायत प्रधान परवीन, घडोई पंचायत उपप्रधान बिहारी लाल, भाग सिंह, जरल पंचायत उपप्रधान श्याम लाल, पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता निहरी लुदरमनी, इंजीनियर विवेक सहित अनेक लोगो ने योगदान दिया जिन्हें रोटरी क्लब द्वारा प्रशसनीय पत्र सौंपे गए।
