Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में जिस तरह टीकाकरण का अभियान चलाया गया है, वह अपने आप में कुशल प्रबंधन की मिसाल है। इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोविड-19 महामारी के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश द्वारा पहली खुराक में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। इस कुशल प्रबंधन के लिए उन्होंने मंत्रिमण्डल के सभी सहयोगियो, अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं और समस्त प्रदेशवासियों का भी अभिनन्दन किया है तथा कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों से कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हम सफलतापूर्वक आगे बढ़े हैं।
राज्यपाल ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने में भी हिमाचल सबसे अग्रणी रहेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *