Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों को आगे टाल देने के निर्वाचन आयोग के फैसले पर कांग्रेस ने हैरानी जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार के दबाव में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ अर्की, फतेहपुर व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के उपचुनावों को टालने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में समाज के हर वर्ग में भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा और आक्रोश है और इस कारण उप चुनाव टाले गए हैं। राठौर ने कहा कि प्रदेश में लोगों में भी यही गुस्सा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भी है। इसे देख भाजपा इन चुनावों से भाग खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों को टालने का कारण देश व प्रदेश में किसानों, बागवानों के जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने कहा कि आज जिन परिस्थितियों से देश व प्रदेश गुजर रहा है, वह सब भाजपा की नीतियों व निर्णयों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार में लोगों का सामना करने की शक्ति नहीं रही है। कुलदीप राठौर ने कहा कि अब आने वाले चुनावों में देश व प्रदेश की सत्ता से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत लेकर एक लोकप्रिय सरकार का गठन करेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *