शिमला। शिमला जिले के कोटखाई के चोगन कुल्टी में एक घर जलकर राख हुआ है। बताया जाता है कि आग सचिन शर्मा के मकान में लगी है और गनीमत यह रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, गांव के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और अग्निशमन दल भी आग बुझाने पहुंच चुका है और आग पर काबू पाया जा रहा है।
