Spread the love

शिमला। शिमला जिले के नारकंडा के साथ लगते परमेश्वरी ढांक के पास अदेला थाच में एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। ये दोनों तीन दिन से लापता थे और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट करने के बाद की गई छानबीन के बाद इनके शव ढांक में मिले। मरने वालों में एक युवती और उसका बॉस था। ये शिमला से टिक्कर के जरला जा रहे थे और रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के  दिन बाद इनके शव बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिमला जिले के टिक्कर के जरला के कुलदीप सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उसकी साली मोनिका ने उन्हें फोन कर बताया था कि वे दोनों शिमला से अपने घर जरला आ रहे हैं। 28 अगस्त को उन्होंने रात आठ बजे के करीब उनकी पत्नी को फोन किया था। मोनिका ने कहा था कि उसके साथ उनका बॉस अंकुश शर्मा (28) भी है। बाद में वे घर नहीं पहुंचे। अंकुश के परिजनों ने भी शिमला के सदर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। 
मंगलवार को पुलिस को उनकी मोहाली नंबर की कार परमेश्वरी ढांक के पास अडेला थाच में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। साथ ही दोनों के शव भी मिले। इस हादसे में अंकुश शर्मा, निवासी सेक्टर 64, फेस 10 मोहाली और युवती मोनिका निवासी जरला, कडीवन, टिक्कर की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणो की पड़ताल कर रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *