बिलासपुर। जिला उपायुक्त पंकज राॅय ने कहा है कि “खेल-खेल में स्वच्छता का पाठ कार्यक्रम” स्कूलों में शुरू किया गया है। इसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाईन अध्यापकों और विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वह जिला में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
पंकज राय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन “खेल-खेल में स्वच्छता का पाठ कार्यक्रम” का शुभारम्भ किया गया और बिलासपुर जिला प्रदेश का पहला जिला है, जिसमें यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग अपने घरों में साफ-सफाई रखें और इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन और सरकार का सहयोग करें।
स्कूलोें में ठोस कचरा प्रबंधन को पाठ्योतर गतिविधियों को अपनाएं
डीसी ने उप निदेशक उच्च शिक्षा को स्कूलोें में ठोस कचरा प्रबंधन को पाठ्योतर गतिविधियों के रूप में आरम्भ करने के लिए सम्बन्धित विभाग को कार्य योजना बनाकर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के कुछ स्कूलों में पायलट आधार पर ठोस कचरा प्रबंधन को बच्चों के व्यवहार में लाकर आरम्भ करें। उन्हें स्त्रोत पर ही ठोस व तरल कचरे को अलग-अलग करना सिखाएं, जिससे ठोस कचरा प्रबंधन को बच्चों के व्यवहार में लाया जा सके और विधार्थियों में बचपन से ही कचरा प्रबंधन के महत्व की समझ रहे तथा वे अपने जीवन में इसे अपनांए। उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में निरीक्षण कर कूड़ा फैंकने के हाॅट-स्पाॅट को चिन्हित कर कूड़े को निष्पादन करने के लिए कार्य योजना तैयार करें। कूड़ा फैंकने वाले लोगों का पता लगाएं और उन्हें इसके लिए आगाह भी करें। उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैंकते हुए पकड़े जाएंगे, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों को उनके अधिकार क्षे़त्रों में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाने और प्रत्येक उपमडल में एक मक डंपिंग स्थल की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उपमण्डलाधिकारी घुमारवीं ने डमपिंग स्थल चिन्हित कर लिया है।
बैठक में ये सभी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीसी तोरुल रवीश, डीएफओ अवनी भूषण राय, पीओ डीआरडीए आर.के गौतम, राजस्व अधिकारी देवी राम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी योग राज धीमान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण राजेन्द्र सिंह जुबलानी, जिला खेल अधिकारी रवि शंकर सहित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

