Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों को मार्किट से संबंधित जानकारी समय से पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया व अन्य साधनों का उपयोग किया जाएगा। 

भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को बागवानों की समस्या का त्वरित निदान करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा ना होने की सूरत में बागवान उच्च अधिकारी को या सीधा मंत्री को शिकायत कर सकता है, जिस पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं और अधिकारी बागवानों के बीच जाकर समस्याओं का निदान करेंगे। बता दें कि शहरी विकास मंत्री ने पराला मंडी का दौरा कर चुके हैं और वे 31 अगस्त को मेहंदली, रोहड़ू का दौरा कर बागवानों और अन्य हितधारकों से मिलेंगे। भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में 48 लाख बॉक्स सेब बिक चुका है, जबकि 1 करोड़ के करीब बॉक्स बागवान, प्रदेश के बाहर भेज चुके हैं। राजनीतिक दलों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारद्वाज ने कहा सिर्फ राजनीति करने के लिए ऐसे प्रदर्शन व तथ्यहीन बयानबाजी की जा रही है। प्रदेश का बागवान भी इसे समझ रहा है। उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं कि सेब को अधिक से अधिक रेट मिले और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहा हैं। लेकिन कीमत तय होने में डिमांड और सप्लाइ का बहुत बड़ा रोल रहता है। पिछले कल भी शिमला एवं किन्नौर मार्किट कमेटी की मंडी में अच्छे सेब को 2250 रुपये का दाम मिला, वहीं सोलन मे 2000 रुपये का बिका। 

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खरीददारों व अन्य हितधारकों से भी बात की गई है और पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि बागवानों के साथ अन्याय न हो। इसके अतिरिक्त बागवानों के हितों की रक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यापरियों व शह देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *