Spread the love

कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 40 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 21 अगस्त को प्रातः 8ः30 बजे भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 9 बजे कुल्लू स्थित परिधि गृह में 20 मिनट का अल्प विश्राम करने के बाद 9ः50 बजे कडौन पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह 12.10 बजे न्यूली में अनेक शिलान्यास करने के बाद जन समस्याएं सुनेंगे। हाथीथान में वह बाद दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।  
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 1.97 करोड़ की लागत की उठाऊ पेयजल योजना तलोगी, मतारना और तराकड़ा का उद्घाटन करेंगे। साथ की एक करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना पिरड़ी तथा 1.05 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना थाटी-चैंग का उदघाटन करेंगे। मुख्यमंत्री 35 करोड़ से अधिक की विभिन्न 11 जलापूर्ति योजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे। इनमें लग वैली की ग्राम पंचायत चैपारसा के छूटे हुए गांवों के लिए 1.71 करोड़ की पेयजल योजना, समालंग, मसणां, गामंग, डुघीलग , शीलधारी तथा फलाण की 5.67 करोड़ की जलापूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन का शिलान्यास, 9.62 करोड़ की 16 टंकी शीलधारा ब्यास नदी से उठाऊ पेयजल योजना, 2.95 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना न्यूली-थरमाण, 1.91 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना न्यूली के लिए कमांड क्षेत्र के कार्य, 2.11 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना शमशी के लिए कमांड क्षेत्र विकास कार्य, 4.61 करोड़ की मौहल खडड पर जल भंडारण टैंक के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।
 इसी प्रकार, मुख्यमंत्री 97 लाख की लागत की पेयजल योजना छलाल, कटागला, रसोल और चोज के लिए अतिरिक्त स्त्रोत का प्रावधान, 1.58 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना टील, शांगचन व ब्राधा, 3.07 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना शमशी का नवीनीकरण तथा 83 लाख की उठाऊ सिंचाई योजना जिया के कमांड क्षेत्र विकास का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ दौरे के दौरान अनेक गणमान्य व्यक्तियों के सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *