शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव अमरप्रीत लाली एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस तथा सचिव एवं सहप्रभारी दामन बाजवा की स्वीकृति से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश युवा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत सेन की संस्तुति से प्रदेश विधि प्रकोष्ठ युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी गठन किया गया है जो निम्न प्रकार से हैं।
वरिष्ठ वाइस चेयरमैन अंकुश ठाकुर को और वाइस चेयरमैन आरपी यूल्लम को बनाया गया है। मुकुल सूद को महासचिव संगठन एवं प्रशासन और देवेन्द्र शर्मा को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
महासचिव नरेन्द्र पाल शर्मा, प्रिंस चौहान, विवेक शर्मा, अशोक त्यागी, प्रवीण चौहान, कुलदीप ठाकुर, रोहित स्टेटा, राहुल चन्देल, अनिकेत, अनिल नेगी, सौरभ गुलेरिया, रमन काप्टा, विनय मेहता, दलीप पालसरा, यशवीर राठौर व कपिल देव घियाली को बनाया गया है।
सचिव विनीत शर्मा, अनुज बाली, हेमन्त शर्मा, सिद्धांत शोंगी, राहुल शर्मा, बलविन्द्र सिंह धीरज वशिष्ट, अभिषेक ठाकुर, अजय ठाकुर, वैभव कंवर, जितेन्द्र सोडा, नवीन ठाकुर, रंगीला राम नेगी, अदिति ओक्टा, नीरजा शर्मा, विक्रम ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, रोहित चौहान, सुरेन्द्र पंवर, आदित्य सूद व सुरेश को बनाया गया है।
