Spread the love

शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव रमणीक शार्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर शिमला में 11 सितम्बर, 2021 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रमणीक शार्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर उनका निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा सड़क दुर्घटना क्लेम मामले, श्रम विवाद मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा होगा।
इस लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों का निपटारा करवाने के लिए शीघ्र अति शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय शिमला में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed