शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुहर्रम का सार्वजनिक अवकाश अब 20 अगस्त को होगा। पहले यह छुट्टी 19 अगस्त को घोषित की गई थी, लेकिन अब यह छुट्टी अगले दिन यानी 20 अगस्त को होगी। इस संबंध में सरकार ने आज आदेश जारी कर दिए। सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि मुहर्रम का सार्वजनिक अवकाश अब 20 अगस्त को होगा।
