Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी, प्रदेश किसान कांग्रेस प्रभारी प्रितपाल सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने की। बैठक का संचालन प्रदेश संयोजक विवेक कटोच ने किया। इस बैठक में सभी किसान नेताओं ने प्रदेश के किसानों  की समस्याओं को सभी नेताओं से अवगत कराया गया। सभी पदाधिकारियों में इसमें अपने अपने विचार रखे। 

इस मौके पर प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने कहा कि जल्द ही किसान कांग्रेस सभी किसानों और बागवानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपेगी तथा उन्हें प्रदेश के किसानों और बागवानों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंबियाल ने कहा कि किसान कांग्रेस मुख्यमंत्री से मांग करेगी कि किसानों और बागवानों का सारा कर्जा माफ किया जाए तथा भविष्य में जो सरकार कर्जा सरकार किसानों और बागवानों को दे तो उसका ब्याज भी माफ किया जाए और सरकार किसानों और बागवानों को लॉक डाउन के समय में हुए गए नुकसान की भरपाई भी करें। तभी किसानों और बागवानों का हौसला बुलंद रह सकता है और वह किसानी और बागवानी की तरफ प्रोत्साहित हो सकते हैं। इस बैठक में किसान कांग्रेस के राजेंद्र शर्मा, अनीता वर्मा, आनंद परमार, सुनील कुमार, संजय भारद्वाज, बलवीर सैनी, जोगिंदर गुलेरिया, राकेश सैनी, भीम सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, नवनीत सूद, नरेंद्र संधू, बलजीत संधू, अशोक हंस, प्रताप नेगी, अनिल नेगी, देवेंद्र सावंत आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *