Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला नगर निगम के तहत कनलोग क्षेत्र में तेंदुए द्वारा बच्ची को उठाने की घटना से प्रभावित परिवारजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परिवार को फौरी राहत प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने वन विभाग तथा पुलिस विभाग को तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए। भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र में चौकसी व निगरानी के लिए ट्रैप लाईट्स तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे आदि को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस तरह की दुर्घटनाओं की पुर्नावृति को रोकने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद बृज सूद, शिमला जल प्रबंधन निगम के निदेशक दिग्विजय सिंह चौहान (भानू), डीएफओ पवन चौहान, तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा, तथा वन व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *