Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को यहां रिज पर स्थित हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाईएस परमार की 115वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर शिमला में आयोजित एक समारोह में भाग लेते हुए भी डा. परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राधा रमन शास्त्री और डा. राजीव बिंदल, विधायक, विधानसभा सचिव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर डा. परमार को पुष्पांजलि अर्पित की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *